ROAD CLOSED / धारटटोह-द्रोबड़-सरयन घाटी सड़क 10 फरवरी तक बंद, दिन में सीमित समय रहेगा यातायात प्रतिबंध
धारटटोह-द्रोबड़-सरयन घाटी सड़क मार्ग पर आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते सभी प्रकार के सामान्य वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है। यह प्रतिबंध निर्धारित समय अवधि तक लागू रहेगा।
बिलासपुर
मरम्मत कार्य के चलते यातायात पर रोक
जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 के तहत आदेश जारी करते हुए बताया कि सदर उपमंडल के अंतर्गत आने वाले धारटटोह-द्रोबड़-सरयन घाटी सड़क मार्ग पर मरम्मत कार्य किया जा रहा है।
10 फरवरी तक रहेगा प्रतिबंध
आदेश के अनुसार यह सड़क मार्ग 10 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक सभी प्रकार के सामान्य यातायात के लिए बंद रहेगा।
आपात सेवाओं को मिलेगी अनुमति
इस अवधि के दौरान एंबुलेंस, स्कूल बसों, वीआईपी वाहनों और अन्य आपातकालीन सेवाओं को इस मार्ग से आवागमन की अनुमति दी गई है।
यात्रियों से सहयोग की अपील
प्रशासन ने क्षेत्रवासियों और यात्रियों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि में वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और मरम्मत कार्य में सहयोग प्रदान करें।