Loading...
una

ROAD CLOSED / बसाल से नंगल सलांगड़ी रोड एक माह के लिए बंद, ट्रैफिक वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 18 Nov 2025 • 1 Min Read

सड़क उन्नयन और निर्माण कार्यों को ध्यान में रखते हुए जिला ऊना में बसाल से नंगल सलांगड़ी रोड को एक माह के लिए बंद किया गया है। प्रशासन ने वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित कर दिए हैं।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

वैकल्पिक मार्गों पर ट्रैफिक मोड़ा गया
उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि मनोहर मार्किट से चलोला तक सड़क बंद रहेगी। वाहनों को ऊना–टक्का–धमांदरी रोड और कुरियाला से नंगल सलांगड़ी मार्ग पर डायवर्ट किया गया है।

सड़क उन्नयन कार्य तेज गति से होंगे
उपायुक्त ने कहा कि सड़क बंद करने का निर्णय विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने के लिए लिया गया है। उन्होंने अधिकारियों को अग्रिम सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।

एक माह तक यातायात व्यवस्था बदली रहेगी
इस दौरान यात्रियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।