ROAD CLOSED / 18 मई से 30 जून तक पंजावर-बाथड़ी सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद
सांकेतिक इमेज
ऊना/वीरेंद्र बन्याल
पंजावर-बाथड़ी सड़क के कुछ हिस्सों पर अपग्रेडेशन कार्य के चलते 18 मई से 30 जून तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी।
उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 और 116 के तहत आदेश जारी किए हैं। सड़क के किलोमीटर 23/0 से 24/0 और 26/0 से 28/0 तक के हिस्सों में यह बंदिश लागू रहेगी।
वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था
यातायात को हरोली कॉलेज से आईपीएच विश्राम गृह हरोली और ऊपरी सुबवाना से निचले सुबवाना तक डायवर्ट किया गया है। संबंधित अधिकारियों को मार्ग परिवर्तन के संकेत बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए हैं।