Loading...

Road Closed / 24 अप्रैल से 24 मई तक यहां रहेगी सड़क बंद, मरम्मत कार्य के चलते यातायात प्रभावित

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 23 Apr 2026 • 1 Min Read

Himachalnow / हमीरपुर

Road Closed : नादौन उपमंडल में रंगस-कंडरोला-चौड़ू सड़क पर मरम्मत कार्य के चलते 24 अप्रैल से 24 मई तक यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। प्रशासन ने कार्य को समय पर पूरा करने के लिए यह निर्णय लेते हुए वाहन चालकों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने के निर्देश जारी किए हैं।

हमीरपुर

मरम्मत कार्य के चलते यातायात बंद
हमीरपुर जिला के नादौन उपमंडल के अंतर्गत रंगस-कंडरोला-चौड़ू सड़क पर मरम्मत कार्य के चलते यातायात को अस्थायी रूप से बंद किया गया है। प्रशासन द्वारा जारी आदेशों के अनुसार यह प्रतिबंध 24 अप्रैल से 24 मई तक लागू रहेगा। सड़क की स्थिति सुधारने और कार्य को निर्धारित समय में पूरा करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

प्रशासन द्वारा जारी निर्देश
जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि मरम्मत कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए इस अवधि में सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। उन्होंने कहा कि कार्य के दौरान सुरक्षा और कार्य की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए यातायात प्रतिबंध आवश्यक है।

वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था
इस दौरान वाहन चालक बड़ा से रैल लाहड़-चौड़ू मार्ग अथवा चौड़ू से बल्ह चौक-बाबे दी कुटिया-रैल मार्ग का उपयोग कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त रंगस सड़क से भी वैकल्पिक रूप से आवाजाही की जा सकती है। प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से निर्देशों का पालन करने और सहयोग बनाए रखने की अपील की है।