Road Closed: स्तरोन्नयन के चलते बनखंडी-बासा सड़क 21 अक्तूबर तक बंद
स्तरोन्नयन कार्य के कारण बनखंडी-बासा सड़क 21 अक्तूबर तक बंद रहेगी।
Road Closed: कांगड़ा जिले की बनखंडी-बासा वाया मेहवा गार्ड हट सड़क स्तरोन्नयन कार्य के कारण 22 सितम्बर से 21 अक्तूबर तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगी। प्रशासन ने इस अवधि के दौरान क्षेत्र के लोगों से वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने का अनुरोध किया है।
धर्मशाला
एसडीएम देहरा के अनुरोध पर उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने सड़क बंद रखने की अधिसूचना जारी की है। निर्धारित अवधि में वाहन चालक और स्थानीय लोग आवाजाही के लिए बनखंडी-हरिपुर सड़क मार्ग का इस्तेमाल कर सकेंगे। यह व्यवस्था बनखंडी-बासा वाया मेहवा गार्ड हट सड़क का स्तरोन्नयन कार्य पूरा करने के लिए लागू की गई है।