Road Closed / 5 जून से यहां 28 जून तक प्रभावित रहेगी आवाजाही, यात्रा से पहले जान लें अपडेट
Road Closed : मैहरे-घोड़ीधबीरी सड़क के अपग्रेडेशन कार्य के चलते 5 जून से 28 जून तक इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेशों के अनुसार निर्माण कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने और निर्धारित समय में पूरा करने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है। इस अवधि के दौरान वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है तथा प्रशासन ने सभी से सहयोग की अपील की है।
हमीरपुर
अपग्रेडेशन कार्य के चलते लिया गया निर्णय
हमीरपुर जिले के उपमंडल बड़सर क्षेत्र में मैहरे-घोड़ीधबीरी सड़क पर चल रहे अपग्रेडेशन कार्य के मद्देनजर इस मार्ग पर यातायात अस्थायी रूप से बंद किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा जारी आदेशों के अनुसार 5 जून से 28 जून तक इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
निर्माण कार्य को समयबद्ध पूरा करने का लक्ष्य
जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि सड़क के उन्नयन कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने और निर्धारित समय में पूरा करने के उद्देश्य से यह व्यवस्था लागू की गई है। कार्य अवधि के दौरान यातायात सुरक्षा और निर्माण गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
इन वैकल्पिक मार्गों का कर सकते हैं उपयोग
प्रशासन के अनुसार वाहन चालक इस अवधि में हरसौर-गारली सड़क, बदारन-गारली सड़क तथा मैहरे-जब्बल खैरियां सड़क के माध्यम से अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं। इन मार्गों का उपयोग कर यातायात संचालन जारी रखा जा सकेगा।
वाहन चालकों से सहयोग की अपील
जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने सभी वाहन चालकों से प्रशासन का सहयोग करने तथा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सड़क उन्नयन कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध होगी।