Road Closed: पक्काटाला-बालू संपर्क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित
Road Closed: चम्बा के पक्काटाला-बालू संपर्क मार्ग पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय के समीप सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है। यह प्रतिबंध सड़क की मरम्मत और पुनर्स्थापना के बाद सुरक्षित घोषित होने तक लागू रहेगा।
चम्बा
जिला दंडाधिकारी मुकेश रेप्सवाल ने जनहित और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पक्काटाला-बालू संपर्क मार्ग पर वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार राजकीय माध्यमिक विद्यालय के समीप सड़क क्षतिग्रस्त है। इसी कारण मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। यह आदेश मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 के तहत जारी किया गया है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सड़क की आवश्यक मरम्मत और पुनर्स्थापना का कार्य पूरा होने के बाद लोक निर्माण विभाग मार्ग का निरीक्षण करेगा। विभाग द्वारा सड़क को यातायात के लिए सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद ही वाहनों की आवाजाही दोबारा शुरू की जाएगी। तब तक संबंधित मार्ग पर लागू प्रतिबंध का पालन करना आवश्यक होगा।
जिला दंडाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक और संबंधित अधिकारियों को आदेश की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों से मार्ग पर आवश्यक यातायात नियंत्रण और बैरिकेडिंग की व्यवस्था करने को कहा गया है, ताकि प्रतिबंध की अवधि में क्षतिग्रस्त सड़क पर वाहनों का प्रवेश रोका जा सके और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।