Loading...

Road Closed: रैत-कोहला सड़क मार्ग 30 सितंबर तक वाहनों के लिए बंद

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 31 Aug 2026 • 1 Min Read

Road Closed: रैत-कोहला का 2.5 किलोमीटर लंबा सड़क मार्ग सीमेंट कंक्रीट पेवर बिछाने के कार्य के कारण 30 सितंबर तक सभी वाहनों की आवाजाही के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेगा। उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि जन सुरक्षा सुनिश्चित करने और सड़क निर्माण कार्य को निर्बाध एवं शीघ्र पूरा करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

धर्मशाला

उपायुक्त ने बताया कि सड़क बंद रहने की अवधि में स्थानीय लोग पुहाड़ा-चुड़था और हरनेरा-बड़ज-ततवानी सड़क मार्गों से आवाजाही कर सकेंगे। इसके अलावा पुलिस विभाग की ओर से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का भी उपयोग किया जा सकेगा। प्रशासन ने लोगों से निर्धारित वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने और निर्माण कार्य के दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील की है।

उपायुक्त ने कार्यान्वयन एजेंसी और लोक निर्माण विभाग को कार्यस्थल पर उचित बैरिकेडिंग करने, चेतावनी संकेत लगाने तथा सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। ये व्यवस्थाएं सड़क निर्माण कार्य के दौरान वाहन चालकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लागू की जाएंगी।

Related Topics: