Road Closed: सीवरेज कार्य के कारण 6 अक्तूबर तक बंद रहेगा रैहन-कदाना मार्ग
स्तरोन्नयन कार्य के कारण बनखंडी-बासा सड़क 21 अक्तूबर तक बंद रहेगी।
Road Closed: कांगड़ा जिले में रैहन-कदाना सड़क पर सीवरेज कार्य के कारण वाहनों की आवाजाही 6 अक्तूबर तक अस्थायी रूप से बंद रहेगी। जिलाधीश कांगड़ा हेमराज बैरवा ने एसडीएम फतेहपुर के अनुरोध पर इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। इस अवधि में वाहन चालक देहरी-कदाना सड़क का वैकल्पिक मार्ग के रूप में इस्तेमाल कर सकेंगे।
कांगड़ा/फतेहपुर
अधिसूचना के अनुसार जल शक्ति डिवीजन फतेहपुर के अधिशासी अभियंता को कार्यस्थल पर उचित बैरिकेडिंग, चेतावनी वाले साइनबोर्ड और सभी जरूरी सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित पुलिस अधिकारियों को भी सड़क बंद रहने की अवधि के दौरान यातायात नियंत्रित करने और जरूरत के अनुसार वाहनों को वैकल्पिक मार्ग की ओर मोड़ने के लिए आवश्यक प्रबंध करने को कहा गया है।