Loading...

Road Closed / 26 जून से तीन महीने तक यहां बंद रहेगी सड़क, इस मार्ग से डायवर्ट रहेगा यातायात

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 26 Jun 2026 • 1 Min Read

Road Closed : ऊना उपमंडल के अजोली-सनोली सड़क मार्ग पर सुदृढ़ीकरण कार्य के चलते 26 जून से 26 सितंबर तक यातायात अस्थायी रूप से बंद रहेगा। इस अवधि के दौरान वाहनों की आवाजाही सनोली-मेलवां मार्ग से डायवर्ट की जाएगी तथा प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

तीन महीने तक बंद रहेगा सड़क मार्ग

उपमंडल ऊना के अंतर्गत अजोली से सनोली सड़क मार्ग के पंजाब सीमा क्षेत्र (किलोमीटर 3/400 से 4/600) तक सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य किया जाएगा। इस कार्य के चलते उक्त सड़क मार्ग 26 जून से 26 सितंबर तक यातायात के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेगा। इस दौरान सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही वैकल्पिक मार्ग से संचालित की जाएगी।

सनोली-मेलवां मार्ग से रहेगा ट्रैफिक डायवर्ट

जारी आदेशों के अनुसार सड़क बंद रहने की अवधि में यातायात को सनोली-मेलवां रोड के माध्यम से डायवर्ट किया जाएगा। प्रशासन ने वाहन चालकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने और मार्ग परिवर्तन संबंधी निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है।

मोटर वाहन अधिनियम के तहत जारी हुए आदेश

उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 एवं 116 के तहत सड़क बंद करने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि सड़क सुदृढ़ीकरण कार्यों को सुरक्षित, त्वरित और व्यवस्थित रूप से पूरा करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

अग्रिम सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश

उपायुक्त ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सड़क बंद रहने की सूचना समय रहते आम जनता तक पहुंचाने तथा मार्ग परिवर्तन संबंधी दिशा-निर्देशों के लिए आवश्यक सूचना बोर्ड और संकेतक लगाने के निर्देश दिए हैं, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Related Topics: