Loading...

Road Closed / 17 जून से 2 जुलाई तक सुनहेत-बस्सी सड़क रहेगी बंद, वैकल्पिक मार्ग से होगी आवाजाही

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 11 Jun 2026 • 1 Min Read

Road Closed : कांगड़ा जिले के देहरा उपमंडल में सुनहेत से बस्सी सड़क पर मरम्मत कार्य के चलते 17 जून से 2 जुलाई तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। प्रशासन ने इस अवधि के दौरान यात्रियों और वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया है, ताकि यातायात संचालन प्रभावित न हो।

धर्मशाला

उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार देहरा उपमंडल के अंतर्गत आने वाली सुनहेत-बस्सी सड़क पर आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाना है। कार्य को सुरक्षित और सुचारू रूप से पूरा करने के लिए सड़क को निर्धारित अवधि तक यातायात के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे 17 जून से 2 जुलाई के बीच इस मार्ग का उपयोग न करें। इस दौरान वाहनों की आवाजाही नेहरनपुखर चौक से बारा वाया भरूं सड़क के माध्यम से की जा सकेगी। संबंधित विभागों को भी यातायात व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Topics: