Loading...
una

ROAD DIVERSION / चुरुडू-लोहारली व गगरेट-ईसपुर-ऊना मार्ग पर यातायात प्रतिबंधित , वैकल्पिक मार्ग से गुजरने की अपील

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 14 Jun 2025 • 1 Min Read

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

स्वां नदी पर पुल निर्माण और सीवरेज लाइन के काम के चलते मार्गों पर वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद

चुरुडू-लोहारली मार्ग 14 जून से 11 जुलाई तक बंद
जिला ऊना के उपमंडल अंब में चुरुडू-लोहारली मार्ग को स्वां नदी पर पुल निर्माण कार्य के चलते 14 जून से 11 जुलाई तक पूर्णतः बंद रखा जाएगा। उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि इस दौरान सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। यात्रियों को नंदपुर से कुठेरा जसवाला और कुठारी से टटेहरा वाले वैकल्पिक मार्गों से सफर करने की सलाह दी गई है।

गगरेट-ईसपुर-ऊना मार्ग पर 16 से 18 जून तक रोक
गगरेट उपमंडल के गगरेट-ईसपुर-ऊना मार्ग पर भी 16 जून से 18 जून तक यातायात पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उपायुक्त ने बताया कि यह रोक गगरेट कस्बे में सीवरेज उपचार संयंत्र को मुख्य सीवरेज लाइन से जोड़ने के चलते लगाई गई है। इस अवधि में डाकघर, सेवा सिंह मार्ग, गगरेट चौक, कलोह चौक और पक्का परोह जैसे क्षेत्रों में खुदाई और पाइपलाइन का कार्य होगा।

शिवाबाड़ी-कलोह बाईपास मार्ग से होगा डायवर्जन
उक्त कार्यों की अवधि में गगरेट-ईसपुर-ऊना मार्ग से यात्रा करने वाले वाहनों को शिवाबाड़ी से कलोह बाईपास सड़क के माध्यम से आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे असुविधा से बचने के लिए दिए गए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें।

जनहित में लिए गए हैं निर्णय
उपायुक्त जतिन लाल ने स्पष्ट किया कि यह सभी निर्णय जनहित को ध्यान में रखते हुए लिए गए हैं और निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करने के उद्देश्य से लागू रहेंगे। उन्होंने आमजन से सहयोग की अपील की है ताकि कार्य सुचारू रूप से पूर्ण हो सके।