Loading...
una

Road Diversion / बंगाणा से हटली बेरी रोड 14 सितंबर को 2 घंटे के लिए बंद, डीसी ऊना ने जारी किए आदेश

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 11 Sep 2025 • 1 Min Read

ऊना-हमीरपुर मार्ग पर बंगाणा से हटली बेरी रोड पर 14 सितंबर को दोपहर तक दो घंटे यातायात प्रभावित रहेगा। प्रशासन ने इस दौरान वैकल्पिक मार्ग पर यातायात मोड़ने के निर्देश दिए हैं।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

निर्धारित समय में रहेगा बंद
बंगाणा से हटली बेरी रोड 14 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक (27/800 किमी तक) अस्थायी रूप से बंद रहेगा।

वैकल्पिक मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्ट
इस अवधि में यातायात को बंगाणा-हटली पटियालन-हटली बेरी वैकल्पिक मार्ग पर मोड़ा जाएगा।

पेड़ों की कटाई का कार्य
उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि इस दौरान वन विभाग द्वारा पेड़ों की कटाई का काम किया जाएगा, इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से सड़क बंद करने का निर्णय लिया गया है।

प्रशासन की अपील
डीसी ने विभागों को निर्देश दिए कि सड़क पर संकेतक बोर्ड लगाए जाएं और लोगों को पूर्व सूचना दी जाए। साथ ही जनता से अपील की कि वे इस अवधि में यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।