Loading...
una

Road Diversion / बसाल पुली से मनोहर मार्किट सड़क 24 अक्तूबर से 7 नवम्बर तक भारी वाहनों के लिए बंद, यातायात वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 23 Oct 2025 • 1 Min Read

बसाल पुली से मनोहर मार्किट तक जाने वाला सड़क मार्ग 24 अक्तूबर से 7 नवम्बर तक भारी वाहनों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। इस अवधि के दौरान सभी भारी वाहन वैकल्पिक मार्गों से होकर गुज़रेंगे।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल।

सड़क अपग्रेडेशन कार्य के चलते बंद रहेगा मार्ग
उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि बसाल पुली से मनोहर मार्किट सड़क (0/000 से 3/750 किलोमीटर) पर अपग्रेडेशन और निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। इसी कारण मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 और 116 के तहत यह निर्णय लिया गया है।

यातायात वैकल्पिक मार्गों से मोड़ा गया
डीसी ने जानकारी दी कि भारी वाहनों को ऊना–टक्का–धमांदरी (0/000 से 9/225) और कुरयाला–झलेड़ा–डंगेहड़ा सड़क मार्ग से डायवर्ट किया गया है। सभी चालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित रूट का पालन करें ताकि यातायात सुचारू रूप से चलता रहे।

जनता को पूर्व सूचना देने के निर्देश
उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि सड़कों पर अग्रिम बोर्ड लगाकर मार्ग परिवर्तन की जानकारी जनता को पहले से उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे निर्माण कार्यों में सहयोग करें ताकि सड़कों का उन्नयन शीघ्र पूरा किया जा सके।