Loading...

27 जुलाई को होगी आरटीए धर्मशाला की बैठक, ट्रांस्पोर्टरों के विभिन्न मामलों पर होगा फैसला

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 30 Jun 2026 • 1 Min Read

आरटीए धर्मशाला की बैठक 27 जुलाई को आयोजित होगी, जिसमें परिवहन से जुड़े विभिन्न मामलों और स्टेज कैरिज परमिटों पर निर्णय लिया जाएगा। ट्रांस्पोर्टरों और वाहन मालिकों को आवश्यक दस्तावेजों सहित अपने आवेदन 15 जुलाई तक जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं देहरा क्षेत्र से संबंधित सभी मामलों पर अब आरटीए देहरा की बैठक में ही विचार किया जाएगा।

धर्मशाला

क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) धर्मशाला की बैठक 27 जुलाई को सुबह 11:30 बजे मंडलायुक्त कांगड़ा मंडल के कार्यालय, धर्मशाला में आयोजित होगी। बैठक में ट्रांस्पोर्टरों और परिवहन से जुड़े विभिन्न मामलों पर विचार किया जाएगा।आरटीए सचिव विकास जमवाल ने बताया कि बैठक में आरटीए धर्मशाला के अधिकार क्षेत्र के 55 अधिसूचित स्टेज कैरिज (18 सीटर) परमिटों के लिए 28 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों, स्टेज कैरिज परमिटों के स्थानांतरण, नवीनीकरण, बसों की बैठने की क्षमता बढ़ाने या घटाने, ऑटो रिक्शा परमिटों के स्थानांतरण तथा आरटीए से संबंधित अन्य मामलों पर निर्णय लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सभी ट्रांस्पोर्टर, वाहन मालिक और परिवहन संबंधी मामलों के आवेदक अपने आवेदन आवश्यक दस्तावेजों और परिवहन विभाग के संशोधित आवेदन प्रपत्रों सहित 15 जुलाई तक आरटीए धर्मशाला कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा करें। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर इस बैठक में विचार नहीं किया जाएगा।विकास जमवाल ने यह भी स्पष्ट किया कि देहरा में आरटीए का नया कार्यालय स्थापित होने के बाद देहरा अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उपमंडलों से संबंधित सभी आवेदन और प्रकरण अब आरटीए देहरा की बैठक में ही विचारार्थ लिए जाएंगे।उन्होंने सभी आवेदकों से निर्धारित तिथि और समय पर व्यक्तिगत रूप से बैठक में उपस्थित रहने की अपील की है।