School Closure Sirmaur / 2 सितंबर को सिरमौर जिले में सभी स्कूल रहेंगे बंद
भारतीय मौसम विभाग ने 2 सितंबर के लिए सिरमौर में रेड अलर्ट जारी किया है। एहतियातन जिला प्रशासन ने आदेश देते हुए सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों को एक दिन के लिए बंद रखने का फैसला लिया है।
सिरमौर
रेड अलर्ट के चलते शिक्षा संस्थानों में अवकाश घोषित
सिरमौर जिले में लगातार हो रही बारिश से भूस्खलन, सड़क अवरुद्ध होने और जनजीवन प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। इसी को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की चेयरपर्सन एवं उपायुक्त प्रियांका वर्मा ने आदेश जारी किए हैं कि कल 2 सितंबर 2025 को जिले के सभी सरकारी और निजी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।
बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कदम बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। आदेश के तहत शिक्षक और अन्य कर्मचारी भी कल संस्थानों में उपस्थित नहीं होंगे।
ऑनलाइन कक्षाओं के निर्देश
प्रशासन ने स्कूल प्रबंधन से अपील की है कि छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए 2 सितंबर को ऑनलाइन कक्षाओं का आयोजन किया जाए।
