Loading...

एसडीएम के लौटते ही रिगड़वाला में दो गुट आपस में भिड़े, एक घायल

हिमाचलनाउ डेस्क • 30 Mar 2025 • 1 Min Read

नाहन, 30 मार्च: कौलांवालाभूड़ पंचायत के गांव रिगड़वाला में शनिवार देर शाम दो गुटों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। इससे पहले रास्ते के निर्माण को लेकर उपजे विवाद को सुलझाने के लिए एसडीएम मौके पर पहुंचे थे, लेकिन उनके लौटते ही दोनों गुट आपस में भिड़ गए।

इस मारपीट में रविदत्त नाम का एक व्यक्ति चोटिल हुआ है, जिसका नाहन मेडिकल कॉलेज में उपचार किया जा रहा है। देर रात तक पुलिस मामले की जांच में जुटी रही।

एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने बताया कि रिगड़वाला गांव में रास्ते का निर्माण किया जाना है, लेकिन इसको लेकर दो पार्टियों में आपसी विवाद चला हुआ है, जिसमें से एक पार्टी रास्ते को लेकर विरोध कर रही थी। इसी के चलते वह मौके पर पहुंचे थे। दोनों पार्टियों में फैसला भी करवाया गया, लेकिन उनके वहां से जाते ही दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए

एएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी