Loading...

Shadi Vivah Muhurt 2023: नए साल में खूब बजेंगी शहनाई, जानें शादी के शुभ मुहूर्त…

SAPNA THAKUR • 30 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

हिंदू धर्म में किसी भी काम या फिर मांगलिक कार्य को करने से पहले शुभ मुहूर्त जरूर देखा जाता है। विवाह जैसे कामों के लिए शुभ या अशुभ मुहूर्त बहुत ही ज्यादा मायने रखता है। हिंदू रीति रिवाजों के अनुसार मांगलिक मुहूर्त में कार्य करने से वैवाहिक जीवन अच्छी बीतता है। ऐसे में नया साल 2023 शादी-विवाह के लिहाज से बहुत ही खास रहने वाला है।

इस साल शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्यों के लिए कई शुभ मुहूर्त आएंगे। श्रावण मास के साथ लग रहे अधिक मास और देवशयनी एकादशी से लेकर देवउठनी एकादशी के चातुर्मास को छोड़ दें तो लगभग हर महीने शहनाइयां गूंजेंगी। नए साल में शादी-विवाह के कुल 64 शुभ मुहूर्त रहेंगे।

साल 2023 में विवाह के शुभ मुहूर्त
जनवरी 2023- 15, 16, 18, 19, 25, 26, 27, 30, 31
फरवरी 2023- 6, 7, 8, 9 10, 12, 13, 14, 15, 17, 22 23, 28
मार्च 2023- 1, 5,6, 9,11, 13
मई 2023- 6, 8, 9, 10, 11, 15, 16, 20, 21, 22, 27, 29, 30
जून 2023- 1, 3, 5, 6, 7, 11, 12, 23, 24, 26, 27
नवंबर 2023- 23, 24, 27, 28, 29
दिसंबर 2023- 5, 6, 7 8, 9, 11 और 15 तारीख को विवाह का मुहूर्त है।