Loading...

शाहपुर दशहरा उत्सव के कलाकार ऑडिशन अब 13-14 अक्तूबर को, पंजीकरण का समय तय

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 9 Hours Ago • 1 Min Read

जिला स्तरीय शाहपुर दशहरा उत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए कलाकारों की ऑडिशन प्रक्रिया में आंशिक बदलाव किया गया है। अब ऑडिशन केवल 13 और 14 अक्तूबर को आयोजित होंगे। इच्छुक कलाकारों को सुबह 10 से 11 बजे के बीच पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा। निर्धारित अवधि में पंजीकरण नहीं करवाने वाले कलाकारों को ऑडिशन में शामिल होने का अवसर नहीं मिलेगा।

शाहपुर

एसडीएम शाहपुर डॉ. गणेश ठाकुर ने बताया कि कलाकारों का पंजीकरण दोनों दिन सुबह 10 बजे शुरू होकर 11 बजे तक चलेगा। इसके बाद ऑडिशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। ऑडिशन में किसी भी क्षेत्र से आने वाले कलाकार भाग ले सकते हैं, लेकिन उन्हें निर्धारित समय के भीतर मौके पर पहुंचकर पंजीकरण करवाना होगा। पंजीकरण पूरा होने के बाद ही संबंधित कलाकार ऑडिशन दे सकेंगे।

एसडीएम के अनुसार, शाहपुर दशहरा उत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति देने के लिए ऑडिशन में भाग लेना अनिवार्य है। बिना ऑडिशन के किसी भी कलाकार को सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति का अवसर नहीं दिया जाएगा। उन्होंने इच्छुक कलाकारों से 13 और 14 अक्तूबर को सुबह 10 से 11 बजे के बीच पंजीकरण करवाकर ऑडिशन में शामिल होने का आह्वान किया है।

Related Topics: •