Loading...

Jobs / शारीरिक शिक्षक भर्ती को हरी झंडी, 3-4 जून को काउंसलिंग, सिरमौर में 42 पद

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन2 • 7 Hours Ago • 1 Min Read

Himachalnow / नाहन

Jobs : प्रदेश में लंबे समय से लंबित शारीरिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को आखिरकार गति मिल गई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में पदों को भरने के लिए काउंसलिंग कार्यक्रम तय कर दिया है। इसके तहत 3 और 4 जून 2026 को जिलावार काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।

नाहन

प्रदेश में लंबे समय से लंबित शारीरिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को आखिरकार गति मिल गई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में पदों को भरने के लिए काउंसलिंग कार्यक्रम तय कर दिया है। इसके तहत 3 और 4 जून 2026 को जिलावार काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिला सिरमौर में कुल 42 पद भरे जाएंगे, जिससे स्थानीय अभ्यर्थियों को बड़ा अवसर मिलने जा रहा है। विभाग द्वारा जारी श्रेणीवार सूची में सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति सहित विभिन्न वर्गों के पद शामिल हैं।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः मेरिट के आधार पर संपन्न की जाएगी। अभ्यर्थियों को अपनी वरीयता के अनुसार जिलों का चयन करना होगा, जबकि काउंसलिंग के लिए उन्हें उसी जिले में उपस्थित होना अनिवार्य होगा, जहां से उन्होंने आवेदन किया है।शैक्षणिक योग्यता के तौर पर वरिष्ठ माध्यमिक (+2) के साथ डीपीएड, बीपीएड या शारीरिक शिक्षा विषय के साथ स्नातक डिग्री अनिवार्य रखी गई है।

विभाग ने यह भी साफ किया है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से पूरी की जाएगी और किसी भी प्रकार की अनियमितता को स्थान नहीं दिया जाएगा।बरहाल, लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए यह राहत भरी खबर है। अब अभ्यर्थियों की नजर काउंसलिंग प्रक्रिया और अंतिम चयन सूची पर टिकी हुई है, जिससे उन्हें रोजगार का नया अवसर मिलने की उम्मीद है।