Shimla: रेस्टोरेंट में हुआ सिलेंडर ब्लास्ट, 1 की मौत, इतने बुरी तरह झुलसे…..
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक माल रोड के पास मिडल बाजार में एक रेस्टोरेंट ‘हिमाचल रसोई’ में एक बड़ा हादसा पेश आया है, यहां रेस्टोरेंट में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिस कारण एक व्यक्ति की मौत हुई और 7 बुरी तरह से झुलस गए है। सभी घायलों को उपचार के लिए आईजीएमसी ले जाया गया है। वहीं ब्लास्ट होने के कारणों की जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, आज शाम करीब 7 बजे रेस्टोरेंट में सिलेंडर ब्लास्ट होने से हड़कंप मच गया। इस घटना में रेस्टोरेंट बुरी तरह तबाह हो गया। हादसे में एक कारोबारी की मौत हुई है। जबकि सात गंभीर रूप से झुलसे हैं। हादसा मॉल रोड स्थित पुलिस कंट्रोल रूम के समीप हुआ। ब्लास्ट इतना भयानक था कि मॉल रोड के दो शोरूम भी क्षतिग्रस्त हो गए।
वहीं शिमला के विधायक हरीश जनारथा हादसे का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट में कमर्शियल सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है। मामले की पुष्टि एसपी शिमला संजीव गांधी ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने सभी घायलों को रेस्क्यू कर आईजीएमसी पहुंचा दिया है।