Loading...

Road Closed / 21 मई से 20 जून तक इस मार्ग पर नहीं चल सकेंगे वाहन, प्रशासन ने जारी किए आदेश

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 19 May 2026 • 1 Min Read

Road Closed : 21 मई से 20 जून 2026 तक शिमला में ओक ओवर गेट नंबर-2 से लोक भवन मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगा। जिला प्रशासन ने अंडरग्राउंड यूटिलिटी डक्ट कार्य के चलते आदेश जारी करते हुए लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।

शिमला

अंडरग्राउंड यूटिलिटी डक्ट कार्य के चलते रहेगा बंद

जिला दण्डाधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि ओक ओवर गेट नंबर-2 से लोक भवन मार्ग पर अंडरग्राउंड यूटिलिटी डक्ट कार्य किया जाना है। इस कार्य के चलते 21 मई से 20 जून 2026 तक उक्त मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगा।

प्रशासन ने जारी किए आदेश

जिला दण्डाधिकारी ने बताया कि इस संबंध में सोमवार को आदेश जारी कर दिए गए हैं। प्रशासन की ओर से संबंधित एजेंसी को कार्य निर्धारित समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि लोगों को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े।

पैदल चलने वालों की सुरक्षा के निर्देश

अनुपम कश्यप ने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान पैदल चलने वाले लोगों और विशेषकर स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित एजेंसी को सुरक्षा मानकों का पालन करने के लिए कहा गया है।

Related Topics: