शिमला जिला परिषद वार्डों का आरक्षण रोस्टर जारी, चुनावी तस्वीर साफ
Himachalnow / शिमला
हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों के बीच शिमला जिला परिषद वार्डों का आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया गया है। कई वार्डों को महिला, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जाति महिला श्रेणियों में बांटा गया है, जिससे चुनावी समीकरण बदल गए हैं। इस फैसले के बाद संभावित उम्मीदवारों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं और राजनीतिक हलचल बढ़ गई है।
शिमला
हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों की सरगर्मी के बीच जिला शिमला परिषद के निर्वाचन क्षेत्रों का आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया गया है। उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप द्वारा जारी अधिसूचना के बाद अब जिला परिषद चुनावों को लेकर वार्डवार तस्वीर साफ हो गई है। कई वार्ड अनुसूचित जाति, अनुसूचित जाति महिला, महिला और अनारक्षित श्रेणियों में बांटे गए हैं, जिससे संभावित दावेदारों और स्थानीय राजनीतिक समीकरणों में हलचल तेज हो गई है।
जारी रोस्टर के अनुसार रामपुर उपमंडल के अंतर्गत त्यावल ज्यूरी वार्ड को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इस वार्ड में दोफदा, किन्नू, शाहधार, सराहन, त्यावल ज्यूरी, फूजा, वाडा, गानवी और रंगोरी पंचायतें शामिल हैं। इसी तरह झाकड़ी वार्ड भी अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है, जिसमें देवती, कुहल, डन्सा, शिंगला, रचोली, धारगौरा, गोपालपुर, झाकड़ी, लालसा और सनारसा पंचायतें आती हैं।
नरेगा वार्ड को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रखा गया है। इसमें बाहली, नरैण, दत्तनगर, तकलेच, दरकाली, काशापाट, मुनीश, देवनगर, भढ़ावली, नौरथ, बड़ाच, थैली चकटी, कलेडा-मझेवटी, पलजारा और लैलन पंचायतें शामिल हैं। बगलती वार्ड को महिला के लिए आरक्षित किया गया है, जिसमें अड्डू, बगलती, बडोग, देलठ, गाहन, खमाड़ी, खूनी-पनोली, कुंगल-बाल्टी, टिप्पर मझोली, जाहू, करागला, खड़ाहन, थाना ननखड़ी, खोलीघाट और शोली पंचायतें शामिल हैं।
छौहारा-रोहड़ू क्षेत्र में सीमा-रण्टाड़ी वार्ड को अनारक्षित रखा गया है। इसमें भम्फड़, भेतियानी, घगोली, गांवसारी, जांगला, कुलगांव, रनोल, रोहल, सारीबासा, आन्ध्रा, थाना, टोडसा, बनोटी, सामी रण्टाड़ी, समोली, मकटोट होचली और अम्बोई पंचायतें शामिल हैं। क्वार वार्ड भी अनारक्षित है, जिसमें जारखा, जिस्कून, क्वार, डोडरा और घंद्रवाड़ी पंचायतें आती हैं।
खशधार वार्ड को भी अनारक्षित रखा गया है। इसमें कलोटी, खाबल, खरशाली, खशधार, मसली, पेखा, ढाकगांव, डिसवानी, दिउदी माईला, गवास, शिलादेश, सिंदासली, तांगनु जांगलिख, टिक्करी, भटवाड़ी जटवाड़ी और धमवाड़ी पंचायतें शामिल हैं। भलूण वार्ड को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसमें अढ़ाल, कुई, बरासली, जगोठी, करालश, खंगटेडी, कुटाड़ा, बशला, भलाड़ा, भलूण, भमनोली, दलगांव, लोअरकोटी, मुन्छखड़ा, समरकोट, शरोग बराड़ा, बाड़ीधार, गांवणा, पारसा, अनटापु बटाड़ी और केवली पंचायतें आती हैं।
वहीं टिक्कर वार्ड को अनारक्षित रखा गया है। इसमें घराड़ा, हंसटाड़ी, कडीवन, करछाड़ी, करासा, करशरौथा, शील, शेखल, टिक्कर, उखली महेंदली, खारला और शलान पंचायतें शामिल हैं। जुब्बल-कोटखाई क्षेत्र में बढ़ाल वार्ड को महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसमें डुमैहर, बखोल, बढ़ाल, दरकोटी, धार, गरावग, गुम्मा, जयपीडी माता, पराली, प्रेमनगर, कोट-कायना, महासु, पान्दली और शिल्ली पंचायतें शामिल हैं।
कलबोग वार्ड भी महिला के लिए आरक्षित है। इसमें बगाहर, बाधी, देवरी-खनेटी, देवगढ़, हिमरी, कलबोग, क्यारवी, क्यारी, नगान, पनोग, पराली बदरूनी, पुडग, रामनगर, रतनाड़ी, रावला-क्यार, थरोला, चौगन-कुल्टी, घुण्डा-भड़ेच और टाहू कथाज्डी पंचायतें शामिल हैं। इसी क्षेत्र का सरस्वती नगर वार्ड भी महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसमें अंटी, बरथाटा, भोलाड, गिलटाड़ी, झगटान, झाल्टा, कठासू, नकराड़ी, नंदपुर, पन्दराणु, रांवी, सरस्वती नगर, सोलग, थाना, कुड्डू, मंढोल, मान्दल, झडग और सारी पंचायतें शामिल हैं।
चौपाल-कुपवी क्षेत्र में चडोली वार्ड को अनारक्षित रखा गया है। इसमें बिजमल, बोहर, देईया-दोची, हलाऊ, केटी, प्रबाहन, पौलिया, बागन, बान्दल कफलाह, बावत, बालू, चडोली, धार-पांदना, धौताली, झोकड़, जुब्बली, जुडड़-शिलाल, कंडा-बनाह, कुलग, मझोली, मालत, नौरा-बौरा, कोठी-आहनोग, बाग-धमराह, हिंड़ा-भलावन और चुरायन डाक शराड पंचायतें शामिल हैं। चंदलोग नेरूया वार्ड भी अनारक्षित है। इसमें भराणु, चईंजन, धनत, खून्द नेवल, किरण, मधाना, मानु भाविया, मुण्डली, चन्दलोग नेरूया, पौडिया, पुजारली, रुसलाह, टिक्करी, थरोच, टेलर, गढ़ा, पंदराडा, कुतार, सवाला और लच्खोग पंचायतें शामिल हैं।
गोरली मड़ावग वार्ड को भी अनारक्षित रखा गया है। इसमें बम्रा, चाजु चौपाल, देवत, धवास, गोल्ली मद्रवमा, जाचग हमरोग, शीला, गोडना, माटल, लजाएर, साउंड, साठी, थाना, लारापानी, झिकनीपुल, बगाहरचौकी, खगना, लिंगजार, गफोग, मराडोह, थुटल, खाददर और क्यारी शिलान पंचायतें आती हैं। ठियोग क्षेत्र में घोडना वार्ड को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। इसमें बगैण, बागड़ी, बलग, बलधार, बासाधार, देवती, घोडना, घूंड, कुशार, मुन्डू, पडगैया, सैग, टिक्कर, चरैन टिक्कर, डमयाणा, धमाली, धार तत्पुनू, पुन्दर और थलोहा-पालू पंचायतें शामिल हैं।
टियाली वार्ड को महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसमें बणी, बड़ोग, बासा-ठियोग, भराड़, चिखड़, ठियोग, ददास, देवरीघाट, धमान्दरी, धर्मपुर, गैस, क्याटू, मझार, सरोग, शरैया, धरेव, सतोग, मखडोल, देहना, नहोल, शदी और भोगड़ा पल्ली पंचायतें आती हैं। क्यार वार्ड भी महिला के लिए आरक्षित है। इसमें भराणा, धार-कदरू, कलिंडा-मतियाना, कलीएड, कलजार-मतियाना, कमाह, कथोग, क्यार, क्यारा, केलवी, कोट शिलारू, माहोग, माहोरी, सैणी मातियाना, सन्धू, सरीवन, शड़ी मतियाना, शरमला, गवाई, भाज, गडास मुख्यावास, गड़ाह कुफरी और मानन-पल्लई पंचायतें शामिल हैं।
मशोबरा क्षेत्र में पमियाणा वार्ड को अनारक्षित रखा गया है। इसमें मल्याणा, सुझाणा, पुगारली, मेहली, गुन्गा, भड़ेच, पीरन, सतलाई, बलोग, जनेड्याट, कोटी, भराण्डी-पदेची, दरभोग, चमियाणा, पटगैहर, शिलोनबाग और धाली पंचायतें शामिल हैं। बल्दैया वार्ड भी अनारक्षित है। इसमें पगोग, भौट, डुम्मी, पैडी, बरमू-केलटी, डली, कोलू जुध्यड, बल्दैया, गुम्मा, मूलकोटी, नाला, कुपारी-श्याड, मथोबारा, मांगू डाबरी और नालदेहरा पंचायतें शामिल हैं।
टुटू क्षेत्र में बढ़ई वार्ड को महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसमें कोट, आनंदपुर, शोधी, थड़ी, जलेल, बढ़ई, नेरी, सांगटी-सन्होग, चायली, गिरब खुर्द, टुटू-मजताई, रामपुर-क्योथल, बागी, धमून और चनोग पंचायतें शामिल हैं। हलोग-धामी वार्ड भी महिला के लिए आरक्षित है। इसमें बायवड़ी, गलोट, शांवलाघाट, भलोह, जनोल, पाहल, दुधाल्टी, घनाहट्टी, मूलबरी-देवनगर, गन्नेवम नेहरा, घडल, शकराह, मायली-जेजड़, घेच-कोहबाग, ओखरू, पिपलीधार, चलहोग, हलोग-धामी और बतमाणा जाबरी पंचायतें शामिल हैं।
बसंतपुर का खटनोल वार्ड भी महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसमें बाग, बसंतपुर, चलाहल, चनावग, चेबडी, देवला, धरोगड़ा, डुमैहर, सैणी, हिमरी, जूणी, खटनोल, कोटला, मढोलघाट, मझीवड़, जीन, नेहरा, ओगली, रेवग, शकरोड़ी, थाची, करयाली, भराड़ा, घरयाणा, मण्डयालू और दाडगी पंचायतें शामिल हैं। नारकंडा-कुमारसैन क्षेत्र में कुमारसैन वार्ड को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसमें बनाहर, बड़ागांव, भरेडी, डीब, जंजैहली, जार, कांगल, करेवथी, कोटीघाट, कुमारसैन, मलैडी, मोगड़ा, शलौटा, शिवान, महोली, घडेवथी और कुई पंचायतें शामिल हैं।
भुट्टी वार्ड को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। इसमें भुट्टी, जदूण, जरोल, खजेटी, किरटी, कोटगढ़, मधावनी, मंगसू, मैलन, शमाथला, सिहल-नारकंडा, थानाधार, कानू-बटाड़ी और दलान पंचायतें शामिल हैं। रोस्टर जारी होने के बाद अब जिला शिमला में जिला परिषद चुनावों की राजनीतिक तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है। आरक्षण श्रेणियों के स्पष्ट होने से संभावित दावेदारों ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। आने वाले दिनों में पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर तक चुनावी गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।