Shrimad Bhagwat Katha / चौकीमन्यार के लक्ष्मी नारायण मंदिर में 25 जून से 1 जुलाई तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन
Shrimad Bhagwat Katha : उप तहसील जोल की ग्राम पंचायत चौकीमन्यार के लक्ष्मी नारायण मंदिर में 25 जून से 1 जुलाई 2025 तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन से एक दिन पहले यानी 24 जून को शोभायात्रा निकाली जाएगी।
ऊना/वीरेंद्र बन्याल

कथावाचक आचार्य सुरेंद्र शास्त्री होंगे मुख्य वक्ता
मुख्य आयोजक तिलकराज साहनी ने बताया कि कथा का वाचन सुप्रसिद्ध आचार्य श्री सुरेंद्र शास्त्री द्वारा किया जाएगा। वह अपने मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा के विविध प्रसंगों को श्रद्धालुओं के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।
कथा के बाद होगा भंडारा
आयोजकों ने बताया कि कथा के समापन के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे। यह आयोजन धार्मिक आस्था को सशक्त करने के साथ-साथ सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा देगा।
सामूहिक सहयोग से हो रहा आयोजन
इस आयोजन में स्थानीय श्रद्धालु सुशील मल्होत्रा, नरेंद्र शर्मा, राजकुमार, शुभम, अश्वनी शर्मा, सतेंद्र शर्मा, रमेश शर्मा, चमन लाल, मदनलाल, दीपक साहनी सहित अन्य भक्तगण सक्रिय सहयोग कर रहे हैं। सभी का उद्देश्य है कि कथा के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को धार्मिक मूल्यों से जोड़ा जा सके।