Loading...

SHUT DOWN / आवश्यक मरम्मत के कारण 5 जनवरी को यहां रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 4 Jan 2025 • 1 Min Read

धर्मशाला के सहायक अभियंता, विद्युत उपमण्डल-1, रमन भरमौरिया ने बताया कि विद्युत लाइनों की आवश्यक मरम्मत के चलते 5 जनवरी को सिविल लाइन्स, कॉलेज रोड, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, लोअर डिपो बाजार, चीलगाड़ी, कचहरी अड्डा और आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने कहा कि मरम्मत कार्य की समाप्ति तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होगी। स्थानीय निवासियों से अपील की गई है कि इस असुविधा के लिए सहयोग करें।