Loading...

Shut Down / मट्टनसिद्ध-टिक्कर फीडर की मरम्मत के चलते 16 अक्तूबर को कई गांवों में बिजली बंद रहेगी

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 14 Oct 2025 • 1 Min Read

हमीरपुर

मरम्मत कार्य के कारण दिनभर बिजली ठप
विद्युत उपमंडल लंबलू के अधीन मट्टनसिद्ध-टिक्कर फीडर की आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते 16 अक्तूबर को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इससे हलाणा, छत्तर, कोहली, डोडरू, जोल, कसीरी, धरोग, साई, कैहडरू, समराला, टिक्कर, उझाण, धरनासी, डिडवीं, चौकी कनकरी सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली बाधित रहेगी।

उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील
सहायक अभियंता ज्ञान चंद भाटिया ने मरम्मत कार्य के दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है और कहा कि कार्य पूर्ण होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।