SHUT DOWN / मरम्मत कार्य के चलते सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित
Himachalnow / बिलासपुर
लाइन मरम्मत व पेड़ों की कटाई के कारण सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा शटडाउन
बिलासपुर । सहायक अभियंता, विद्युत उप-मंडल-II, रविंद्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 मार्च 2025 को पेड़ों की कटाई-छंटाई और लाइनों की आवश्यक मरम्मत कार्य के कारण रौड़ा अनुभाग के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी।
इन क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी बिजली आपूर्ति
इस शटडाउन के दौरान लुहणु, खैरियां, वॉटर स्पोर्ट्स, मिल्क चिलिंग, छात्रा विद्यालय और इसके आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
आम जनता से सहयोग की अपील
उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे असुविधा से बचने के लिए पूर्व तैयारी कर लें और विभाग को आवश्यक सहयोग प्रदान करें। साथ ही, उन्होंने बताया कि यह शटडाउन मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगा।