Loading...

Shut Down / 23 जून को धर्मशाला के कई क्षेत्रों में दोपहर 12 से 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 22 Jun 2025 • 1 Min Read

Shut Down : विद्युत उपमंडल सिद्धपुर के अंतर्गत आने वाले दर्जनों गांवों व क्षेत्रों में लाइन बदलाव कार्य के कारण 23 जून को तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

धर्मशाला

बिजली लाइन बदलाव कार्य के चलते 33/11 केवी क्षेत्रों में रहेगी आपूर्ति बाधित, विभाग ने सहयोग की अपील की

तीन घंटे का शटडाउन, दर्जनों गांव प्रभावित
विद्युत उपमंडल सिद्धपुर के सहायक अभियंता संतोष कुमार ने जानकारी दी कि 23 जून को दोपहर 12:00 बजे से 03:00 बजे तक बिजली लाइन बदलाव के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कार्य 33/11 केवी सब-स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में किया जाएगा।

इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली बंद
बिजली आपूर्ति सिद्धबाड़ी, योल, योल बाजार, नरवाना, सिद्धपुर, होडल, घुरलु, फतेहपुर, सुक्कड़, बागणी, होटल क्लब महिंद्रा, दाडनू, चोहला, रक्कड़, दाड़ी, खनियारा, स्लेट गोदाम, बन्नी बंनोरडू, मोहली, तपोवन, झिओल, बरवाला, थातरी, खरोता, धलूँ, तंगरोटी, रमेड़, सेराथाना, 53 मील, रौंखर, रजियाणा और बलधर जैसे क्षेत्रों में बाधित रहेगी।

मौसम खराब होने पर कार्य हो सकता है स्थगित
उन्होंने बताया कि मौसम खराब या आपदा की स्थिति में यह कार्य स्थगित या आंशिक रूप से किया जा सकता है।

जनता से सहयोग की अपील
बिजली विभाग ने आम जनता से इस कार्य के दौरान सहयोग करने की अपील की है ताकि कार्य को सुचारू रूप से पूरा किया जा सके।