SHUT DOWN / शटडाउन के कारण सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी बिजली आपूर्ति
बिलासपुर में रविवार, 21 सितंबर को बिजली की लाइनों के आवश्यक रखरखाव और मुरम्मत कार्य के चलते दिनभर बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है और कहा है कि शटडाउन मौसम पर निर्भर रहेगा।
बिलासपुर
इन क्षेत्रों में रहेगा असर
सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल-3 दिनेश कौंडल ने बताया कि इस दौरान विद्युत उपकेंद्र जबली के 33/11 केवी यार्ड का रखरखाव और मरम्मत की जाएगी। इससे बिलासपुर शहर, नम्होल सब स्टेशन, एम्स अस्पताल, जुखाला सब स्टेशन, जबली सब स्टेशन (नौणी, छड़ोल, कोठीपुरा और ऋषिकेश) सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी।
लोगों से की अपील
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं को पहले से तैयारी करने और सहयोग देने की अपील की है, ताकि शटडाउन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।