Loading...

Shut Down / 05 दिसंबर को सांगला घाटी सहित शोंग, चांसू, रकच्छम और छितकुल में बिजली आपूर्ति बाधित

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 4 Dec 2024 • 1 Min Read

Himachalnow / रिकांगपिओ

05 दिसंबर, 2024 को सांगला घाटी, शोंग, चांसू, रकच्छम और छितकुल में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अधिशाषी अभियंता विद्युत टाशी नेगी ने दी।

उन्होंने बताया कि 22 के.वी. न्यू सांगला फीडर और 22 के.वी. एक्सप्रेस फीडर को नवनिर्मित 66/22 के.वी. उपकेंद्र शोंग से जोड़ने का कार्य किया जाएगा, जिसके कारण यह असुविधा होगी।

जनसाधारण से सहयोग की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि यह कार्य क्षेत्र में बेहतर और अधिक स्थिर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।