SHUT DOWN / 05 मई को यहाँ रहेगा सुबह 9 से शाम 6 बजे तक रहेगा पॉवर कट
सोलन
रखरखाव के चलते सुबह 9 से शाम 6 बजे तक बंद रहेगी सप्लाई
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन द्वारा 05 मई, 2025 को रखरखाव कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बाधित करने का निर्णय लिया गया है। वरिष्ठ अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने बताया कि बिजली सप्लाई सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बंद रहेगी।
राहुल वर्मा ने बताया कि कण्डाघाट, डोलग, परोथा, डेडघराट, शन्हेच, टिक्कर, मही, सिरीनगर, हाथो, पलेच, शलूमना, हिमूडा कॉलोनी, वाकनाघाट, छावशा, डुमैहर, कोट, क्वारग, कोठी, बाड़ा, आंजी ब्रहमणा, सैंज, गोग, कैथलीघाट, शालाघाट, क्यारीबंगला, बीशा, बाशा, सूरो, जेपी विश्वविद्यालय, चायल, दोची, मिलिट्री स्कूल, जीतनगर, आलमपुर, भलावग, हिन्नर, कुरगल मिहानी, बिणू, डुबलू, टिक्कर, नगाली व आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
मौसम बिगड़ा तो समय में होगा बदलाव
बिजली बोर्ड ने स्पष्ट किया कि खराब मौसम या अन्य स्थितियों में घोषित समय में बदलाव संभव है।
जनता से सहयोग की अपील
बोर्ड ने लोगों से सहयोग की अपील की है और कहा है कि जरूरी कार्य समय रहते निपटा लें ताकि असुविधा से बचा जा सके।