Loading...

SHUT DOWN / 11 फरवरी को सब स्टेशन सिद्धपुर के तहत बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 10 Feb 2025 • 1 Min Read

Himachalnow / धर्मशाला

जरूरी रखरखाव के चलते दिनभर बंद रहेगी विद्युत सप्लाई

धर्मशाला, 10 फरवरी । विद्युत उपमंडल सिद्धपुर के सहायक अभियंता कर्म चंद भारती ने जानकारी दी है कि 33/11 केवी सब स्टेशन सिद्धपुर में बिजली लाइनों के आवश्यक रखरखाव के कारण 11 फरवरी (मंगलवार) को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

इन क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी बिजली आपूर्ति

इसमें तपोवन, विधानसभा, बरेह, बाघनी, कैलाश कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र शामिल हैं, जहां बिजली आपूर्ति पूरे दिन के लिए बंद रहेगी। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्य विद्युत लाइनों के सुचारु संचालन और मरम्मत कार्यों के लिए आवश्यक है।

मौसम खराब होने पर स्थगित हो सकता है कार्य

अधिकारियों ने बताया कि यदि मौसम खराब रहता है या कोई अन्य आकस्मिक आपदा आती है, तो यह कार्य स्थगित या आंशिक रूप से किया जा सकता है। सहायक अभियंता ने जनता से अपील की है कि वे इस आवश्यक रखरखाव कार्य में सहयोग करें