Loading...

SHUT DOWN / धर्मशाला में 18 जून को विद्युत मरम्मत कार्य के चलते दिनभर बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, कई गांवों में असर

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 14 Jun 2025 • 1 Min Read

SHUT DOWN : 18 जून को चड़ी उपमंडल के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में दिनभर बिजली गुल रहेगी। यह कार्य 11 केवी घरोह फीडर के जरूरी रखरखाव के तहत किया जा रहा है।

धर्मशाला

बगरेड़, घरोह, शिवनगर समेत दर्जनों गांवों में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी

इन गांवों में रहेगा दिनभर पावर कट
विद्युत उपमंडल चड़ी के सहायक अभियंता आशीष कुमार ने जानकारी दी कि 18 जून को आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 11 केवी घरोह फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। प्रभावित गांवों में बगरेड़, झिकड़, अप्पर और लोअर लांझनी, घरोह, गढ़, गज कॉलोनी, शिवनगर, जटेड, डुगला, भिटलू, दियारा, ऊपरी मेटी, बंडी चौक (धीमान बस्ती), बंडी, स्वाला, ओडर, कलियारा और मनियाना शामिल हैं।

सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक नहीं मिलेगी बिजली
यह पावर कट सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक लागू रहेगा। विभाग द्वारा यह कार्य लाइन मरम्मत व रखरखाव के उद्देश्य से किया जा रहा है ताकि भविष्य में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

मौसम खराब होने पर अगली तारीख तय
बिजली विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि मौसम खराब रहा या कोई आकस्मिक आपदा आई, तो यह कार्य अगले दिन संपन्न किया जाएगा। सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है।