SHUT DOWN / 19 सितम्बर को बिलासपुर के कई क्षेत्रों में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी बिजली
कोहलवीं, कुनाला, बलोह, पुलिस लाइन और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सहित कई इलाकों में शटडाउन
सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल-2 रविन्दर चौधरी ने बताया कि 19 सितम्बर को पेड़ों की कांट-छांट और बिजली लाइनों की आवश्यक मरम्मत के कारण बिलासपुर के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी।
बिलासपुर
सुबह 9 से शाम 5 बजे तक शटडाउन
चंगर अनुभाग के अंतर्गत कोहलवीं, कुनाला, बलोह, पुलिस लाइन, लखनपुर, धौलरा, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, होटल लेकव्यू और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
मौसम पर निर्भर रहेगा शटडाउन
अभियंता ने बताया कि यह शटडाउन मौसम पर निर्भर रहेगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।