Shut Down / 22 फरवरी को बिलासपुर के इन भागों में दिनभर रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित
33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र जबली में आवश्यक रख-रखाव और मरम्मत कार्य के चलते 22 फरवरी को बिलासपुर व आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। प्रातः 9 बजे से सांय 5 बजे तक निर्धारित शटडाउन मौसम की स्थिति पर निर्भर रहेगा।
बिलासपुर
रख-रखाव कार्य के चलते लिया गया निर्णय
अधिशाषी अभियंता विद्युत उप मण्डल-3 ई. दिनेश कौण्डल ने जानकारी देते हुए बताया कि 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र जबली में 33 केवी तथा 11 केवी यार्ड का जरूरी रख-रखाव एवं मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसी के चलते संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित रहेगी।
इन क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी आपूर्ति
22 फरवरी को पूरे बिलासपुर शहर, नम्होल, एम्स अस्पताल, जुखाला, ऋषिकेश तथा आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 9:00 बजे से सांय 5:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। शटडाउन मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगा।
अधिशाषी अभियंता ने प्रभावित उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।