लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Shut Down / 22 और 23 दिसंबर को बिलासपुर के घागस व पंजगांई फीडर में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 21 दिसंबर 2025 at 5:05 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

मरम्मत कार्य और पेड़ों की कांट-छांट के कारण दो दिन अलग-अलग क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

बिलासपुर

मरम्मत कार्य के चलते अस्थायी बिजली बंद
सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल-1 बिलासपुर ई. सन्नी जगोता ने जानकारी दी कि 11 केवी घागस फीडर और 11 केवी पंजगांई फीडर पर आवश्यक मरम्मत कार्य एवं पेड़ों की कांट-छांट की जानी है। इस कारण संबंधित क्षेत्रों में निर्धारित समयावधि के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

22 दिसंबर को घागस फीडर प्रभावित
22 दिसंबर को 11 केवी घागस फीडर के अंतर्गत छटोल जट्टा, घागस, बिनौला, बागी, सिहड़ा, काहवी, सुंगल, नोग कुड्डी, भराथू, जंगल झलेड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

23 दिसंबर को पंजगांई फीडर रहेगा बंद
इसी प्रकार 23 दिसंबर को 11 केवी पंजगांई फीडर के अंतर्गत पंजगांई, हुडू, जिर्ख, बलोह, धौंण कोठी, विष्णु, धार-टटोह, डिव हवानी, दरोबड़, सोलग, जुराशी, टिकरी, धार तथा माता जालपा सोलर प्लॉट और आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

विभाग ने उपभोक्ताओं से मांगा सहयोग
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि निर्धारित अवधि के दौरान सहयोग बनाए रखें ताकि आवश्यक रख रखाव कार्य समय पर पूर्ण किया जा सके।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]