मझवाड़ विद्युत अनुभाग के अंतर्गत आने वाले कई क्षेत्रों में 24 फरवरी को निर्धारित बिजली बंदी रहेगी। यह कार्य 4 पोल स्ट्रक्चर स्थापना और 1.5 एमवी सोलर पावर प्रोजेक्ट से जोड़ने के कारण किया जा रहा है।
मंडी/मझवाड़
सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगी बाधित
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
विद्युत अनुभाग मझवाड़ के तहत घोड़ीधार, दुदर, निहालग किप्पर, मझवाड़, मड़धार, कोर्टमोर्स तथा आसपास के क्षेत्रों में 24 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
सोलर प्रोजेक्ट से जोड़ने का कार्य
सहायक अभियन्ता, विद्युत उपमंडल नंबर 2 मंडी ई. सुनील शर्मा ने बताया कि घोड़ीधार में 4 पोल स्ट्रक्चर स्थापित किए जाएंगे और क्षेत्र को 1.5 एमवी सोलर पावर प्रोजेक्ट से जोड़ा जाएगा। कार्य पूर्ण होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील
उन्होंने उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए सहयोग की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01905-222958 पर संपर्क किया जा सकता है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group