Shut Down / 3 मार्च को यहां रहेगी आंशिक बिजली बंदी, दोपहर तक प्रभावित रहेंगे कई क्षेत्र
बिलासपुर शहर के रौड़ा अनुभाग के अंतर्गत कुछ क्षेत्रों में 3 मार्च को आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते आंशिक रूप से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए बताया है कि शटडाउन मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगा।
बिलासपुर
रखरखाव कार्य के चलते रहेगा शटडाउन
सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल-2 ई. रविन्द्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि जीओ-स्विच के भाग बदलने, विद्युत लाइनों की आवश्यक मरम्मत तथा पेड़ों की कटाई-छंटाई के कारण 3 मार्च को रौड़ा अनुभाग में आंशिक बिजली बंदी रहेगी।
इन क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी आपूर्ति
उन्होंने बताया कि बेहल कंडेला, नेक्सा शोरूम तथा आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि मौसम प्रतिकूल रहा तो कार्य प्रभावित हो सकता है।