Loading...

Shut Down / 06 जून को कई घंटों तक यहां प्रभावित रहेगी बिजली आपूर्ति, पहले जान लें शेड्यूल

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 4 Jun 2026 • 1 Min Read

Shut Down : 06 जून को भद्रवाड़ क्षेत्र के कई इलाकों में निर्धारित रखरखाव एवं पेंटिंग कार्य के चलते विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं को पूर्व आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने और निर्धारित समय के दौरान सहयोग करने की सलाह दी है।

सरकाघाट

33/11 केवी उपकेंद्र में होगा रखरखाव कार्य

विद्युत उपमंडल भद्रवाड़ के अंतर्गत आने वाले 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र रखोटा में सामान्य रखरखाव एवं पेंटिंग कार्य किया जाना है। इस कार्य को सुरक्षित एवं सुचारू रूप से पूरा करने के लिए 06 जून, 2026 को संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी। यह जानकारी विद्युत उपमंडल भद्रवाड़ के सहायक अभियंता ई. हंस राज ने दी।

इन क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी बिजली आपूर्ति

सहायक अभियंता के अनुसार प्रातः 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक पिंगला, मसेरन, भद्रवाड़, जमनी तथा आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग द्वारा उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि वे इस अवधि के दौरान आवश्यक कार्यों की पूर्व योजना बना लें तथा सहयोग प्रदान करें।

मौसम खराब होने पर बदलेगा कार्यक्रम

विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित तिथि पर मौसम प्रतिकूल रहता है, तो रखरखाव एवं पेंटिंग कार्य को अगले दिन किया जाएगा। ऐसे में विद्युत आपूर्ति बाधित होने का कार्यक्रम भी आगामी तिथि के अनुसार लागू किया जाएगा।

Related Topics: