Shut Down / 30 अक्तूबर को सुबह से शाम तक यहां रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित
Shut Down / विद्युत उपकेंद्र सिद्धपुर में लाइनों के रखरखाव के कारण 30 अक्तूबर को सुबह 9:30 बजे से शाम को कार्य समाप्त होने तक धर्मशाला और आसपास के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। मौसम खराब होने या किसी अन्य आकस्मिक आपदा की स्थिति में यह कार्य स्थगित अथवा आंशिक रूप से किया जा सकता है।
धर्मशाला
विद्युत उपमंडल सिद्धपुर के सहायक अभियंता ने बताया कि निर्धारित शटडाउन के दौरान सिद्धबाड़ी, योल, नरवाना, सिद्धपुर, होडल, घुरलू, फतेहपुर, सुक्कड़, बागणी, होटल क्लब महिंद्रा, दाडनू, चोहला, रक्कड़, दाड़ी, खनियारा, स्लेट गोदाम, बन्नी, बनोरडू, थेरू, जलोह, तंगरोटी, बलेहड़, कस्बा नरवाना, खिड़कू, सालिग, कण्ड करडियाणा, टिकरी, बगयाड़ा, जूल, अन्दराड़, बड़ोल और धौलाधार कॉलोनी में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
इसके अलावा शीला चौक, शीला, पासू, भटेहड़, कनेड, लोअर सुक्कड़, अपर मनेड, पंतेहड़, गोयंका, नटेड़, कश्मीरी कॉलोनी, ढगवार, मनेड़, चैतड़ू चौक तथा इनके आसपास के क्षेत्रों में भी बिजली बंद रहेगी। विभाग के अनुसार यह शटडाउन बिजली लाइनों के उचित रखरखाव के लिए निर्धारित किया गया है। प्रतिकूल मौसम या अन्य आकस्मिक परिस्थिति उत्पन्न होने पर रखरखाव कार्य को स्थगित किया जा सकता है या इसे आंशिक रूप से पूरा किया जाएगा।