Loading...

Shut Down: 10 सितंबर को आठ घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, जानें कौन से क्षेत्र होंगे प्रभावित

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Shut Down: विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के कारण 10 सितंबर को डीटीआर 250 केवीए मस्तपुर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। खराब मौसम की स्थिति में रखरखाव का यह कार्य अगले दिन किया जाएगा।

धर्मशाला

विद्युत उपमंडल-2 के सहायक अभियंता लोकेश चौधरी ने बताया कि निर्धारित रखरखाव कार्य के चलते मस्तपुर, इच्छी, केंद्रेहर, अपर चेतरू और आसपास के क्षेत्रों में आठ घंटे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। उन्होंने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से विभाग के साथ सहयोग करने की अपील की है। यदि मौसम अनुकूल नहीं रहा तो बिजली बंद रखने और रखरखाव कार्य की प्रक्रिया अगले दिन पूरी की जाएगी।

Related Topics: