Loading...

Shut Down / 15 जुलाई को इन इलाकों में घंटों प्रभावित रहेगी बिजली आपूर्ति

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Shut Down : 15 जुलाई को 11 केवी कोटला फीडर के रखरखाव कार्य के चलते शाहपुर क्षेत्र के कई गांवों में निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय के अनुसार आवश्यक कार्य पहले से पूरा करने की सलाह दी है।

धर्मशाला

15 जुलाई को रहेगा निर्धारित पावर शटडाउन

विद्युत उपमंडल शाहपुर के सहायक अभियंता विक्रम शर्मा ने बताया कि 15 जुलाई को सुबह 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे अथवा कार्य समाप्ति तक 11 केवी कोटला फीडर की मरम्मत एवं नियमित रखरखाव कार्य किया जाएगा।

इन क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी बिजली आपूर्ति

निर्धारित शटडाउन के दौरान ददरोली, सरकारी डिग्री कॉलेज, छतड़ी, सिहूआं, जलोड़ी, भरनौली, घटनालु, चमडेरा, लोअर सिहूआं, केंद्रीय विश्वविद्यालय तथा आसपास के गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

विभाग ने जारी की सूचना

विद्युत विभाग ने बताया कि रखरखाव कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। मौसम अथवा तकनीकी परिस्थितियों के अनुसार कार्य की अवधि में आवश्यकतानुसार परिवर्तन संभव है।

Related Topics: