Loading...

सिरमौर ने मई 2026 के लिए वाहन पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन2 • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Himachalnow / नाहन

मई 2026 के लिए सिरमौर जिले में वाहन पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। विभिन्न उपमंडलों में तय तिथियों पर पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। आवेदकों को सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ समय पर पहुंचने की अपील की गई है।

नाहन

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) सिरमौर सोना चंदेल ने मई 2026 माह के लिए जिला सिरमौर में वाहन पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके अनुसार विभिन्न उपमंडलों में निर्धारित तिथियों पर वाहन पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे।नाहन में वाहन पासिंग 6 मई और 18 मई को होगी, जबकि ड्राइविंग टेस्ट 7 मई और 19 मई को आयोजित किए जाएंगे। पांवटा साहिब में 21 मई को निजी वाहन और स्कूल बसों की पासिंग होगी, जबकि 22 मई को केवल परिवहन वाहनों की पासिंग रखी गई है। यहां ड्राइविंग टेस्ट 23 मई को होगा।

राजगढ़ में 4 मई को पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट दोनों होंगे। शिलाई में 14 मई, कफोटा में 15 मई, संगड़ाह में 8 मई और सराहां में 12 मई को वाहन पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट एक ही दिन आयोजित किए जाएंगे।आरटीओ कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार इंजीनियर विजय चौहान को संबंधित परीक्षण कार्यों के लिए नियुक्त किया गया है।

वाहन चालकों और आवेदकों से निर्धारित तिथियों पर सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित समय पर पहुंचने की अपील की गई है। परिवहन विभाग ने सभी से नियमों का पालन करते हुए प्रक्रिया को सुचारू बनाने में सहयोग देने का आग्रह किया है।