Loading...

सिरमौर में पंचायती राज चुनाव का पूरा रोस्टर जारी, पंचायत से जिला परिषद तक आरक्षण तय

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 6 Apr 2026 • 1 Min Read

Himachalnow / नाहन

आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर जिला सिरमौर में आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया गया है। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा द्वारा जारी अधिसूचनाओं के अनुसार जिले में ग्राम पंचायत प्रधान पद, पंचायत समिति सदस्य वार्ड, जिला परिषद सदस्य वार्ड और पंचायत समिति अध्यक्ष पदों का आरक्षण तय कर दिया गया है।

नाहन

आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर जिला सिरमौर में आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया गया है। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा द्वारा जारी अधिसूचनाओं के अनुसार जिले में ग्राम पंचायत प्रधान पद, पंचायत समिति सदस्य वार्ड, जिला परिषद सदस्य वार्ड और पंचायत समिति अध्यक्ष पदों का आरक्षण तय कर दिया गया है। रोस्टर जारी होने के साथ ही अब जिला भर में चुनावी हलचल तेज हो गई है।जिला प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचनाओं में सिरमौर के नाहन, पांवटा साहिब, पच्छाद, राजगढ़, शिलाई, संगड़ाह, ददाहू और कमरऊ स्थित तिलोरधार विकास खंडों की पंचायतों के लिए आरक्षण घोषित किया गया है।

इस बार कई पंचायतें और वार्ड महिला वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं, जबकि कई सीटें अनारक्षित भी रखी गई हैं।जिले में जारी यह रोस्टर केवल ग्राम पंचायत प्रधान पदों तक सीमित नहीं है, बल्कि पंचायत राज व्यवस्था के हर अहम स्तर को कवर करता है। यही वजह है कि इस बार चुनावी समीकरण पंचायत से लेकर जिला परिषद तक पूरी तरह बदलते नजर आ रहे हैं।


ग्राम पंचायत प्रधान पदों पर बड़ा असर
जिला प्रशासन ने जिले के सभी प्रमुख विकास खंडों में ग्राम पंचायत प्रधान पदों का आरक्षण तय कर दिया है। इसमें नाहन, पांवटा साहिब, पच्छाद, राजगढ़, शिलाई, संगड़ाह, ददाहू और कमरऊ (तिलोरधार) की पंचायतें शामिल हैं। कई पंचायतें महिला वर्ग में गई हैं, जबकि बड़ी संख्या में पंचायतें अनुसूचित जाति महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जनजाति महिला, अन्य पिछड़ा वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग महिला श्रेणियों में आरक्षित की गई हैं। इसके साथ ही कई पंचायतें अनारक्षित रखी गई हैं, जिससे वहां मुकाबला खुला रहेगा।

नाहन ब्लॉक में सलानी कटोला, बनकला, बर्मा पापड़ी, सुरला और नाहन पंचायतें अनुसूचित जाति महिला वर्ग में गई हैं। पांवटा साहिब में अम्बोया, राजपुर, बढ़ाना, डांबरी सालवाला जैसी पंचायतें अनुसूचित जाति महिला वर्ग में आरक्षित हुई हैं। पच्छाद, राजगढ़, शिलाई, संगड़ाह, ददाहू और कमरऊ ब्लॉकों में भी कई पंचायतों के आरक्षण में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

इस रोस्टर का सीधा असर उन संभावित उम्मीदवारों पर पड़ेगा जो पिछले कई महीनों से चुनावी तैयारी में जुटे हुए थे। कई जगह अब पुराने दावेदारों की रणनीति बदलनी पड़ेगी, जबकि कई नए चेहरे चुनावी मैदान में उतरने की स्थिति में आ गए हैं। पंचायत समिति सदस्य वार्डों का आरक्षण भी घोषित , जिला प्रशासन ने पंचायत समिति सदस्य वार्डों के लिए भी आरक्षण घोषित कर दिया है। अब तक उपलब्ध अधिसूचनाओं के अनुसार नाहन, ददाहू और कमरऊ (तिलोरधार) विकास खंडों के पंचायत समिति वार्डों का आरक्षण जारी किया गया है।

पंचायतआरक्षण
नेहली धीड़ामहिला
रामा धौणअनारक्षित
बनकलाअनुसूचित जाति महिला
नलकाअनुसूचित जनजाति महिला
सतीवालाअनुसूचित जाति
विक्रमबागमहिला
काला आंबअनारक्षित
त्रिलोकपुरअनुसूचित जनजाति
बर्मा पापड़ीअन्य पिछड़ा वर्ग
कौलावाला भूडअनुसूचित जाति
सुरलाअन्य पिछड़ा वर्ग महिला
बनेठीमहिला
नावणीअनारक्षित
नाहनअनुसूचित जाति महिला
आम्बवाला सैनवालाअनुसूचित जाति महिला

ददाहू पंचायत समिति

पंचायतआरक्षण
कमलाड़महिला
नेहर सवारमहिला
पराड़ामहिला
पनारअनुसूचित जाति
ददाहूअनारक्षित
खाला क्यारअनुसूचित जाति
खूड द्राबिलअनुसूचित जाति महिला
छोऊ भोगरअनुसूचित जाति महिला
भाटगढ़अनुसूचित जाति
जामू कोटीअनुसूचित जाति महिला
छछेतीअनारक्षित
भरोग बनेड़ीमहिला
कान्डों कान्सरअनारक्षित
बिरलाअनारक्षित
थाना कसोगामहिला

कमरऊ (तिलोरधार पंचायत समिति)

पंचायतआरक्षण
जामनाअनारक्षित
कान्डो च्योगअनारक्षित
शरली मानपुरअन्य पिछड़ा वर्ग महिला
ठौंठा जाखलमहिला
टटियाणाअनुसूचित जाति महिला
शिल्लाअन्य पिछड़ा वर्ग
दुगानामहिला
शमाह पमतामहिला
कमरऊमहिला
कान्टी मश्वाअनुसूचित जाति
सखौलीअनारक्षित
चान्दनीअनुसूचित जाति
भजौनअनुसूचित जाति महिला
सतौनअनारक्षित
पौकाअनुसूचित जाति महिला


पंचायत समिति सदस्य वार्डों के आरक्षण ने भी स्थानीय राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। कई वार्डों में अब समीकरण पूरी तरह बदल चुके हैं।

जिला परिषद वार्डों का भी रोस्टर जारी
जिला प्रशासन ने जिला परिषद सदस्य पदों के लिए भी आरक्षण अधिसूचना जारी कर दी है। जिले के कुल 17 जिला परिषद वार्डों के लिए आरक्षण तय किया गया है।

जारी रोस्टर के अनुसार:

पंचायतआरक्षण
नौहराधारअनुसूचित जाति
दानाघाटोंमहिला
रास्तअनारक्षित
शिलाईअनारक्षित
टटियाणाअनारक्षित
सतौनमहिला
भगानीअन्य पिछड़ा वर्ग महिला
भाटांवालीअन्य पिछड़ा वर्ग
पातलियोंअनारक्षित
धौला कुआंमहिला
बनकलामहिला
त्रिलोकपुरअनारक्षित
ददाहूअनुसूचित जाति महिला
सराहांमहिला
लाना भलटाअनुसूचित जाति
करगाणूअनुसूचित जाति महिला
नेरी कोटलीअनुसूचित जाति महिला


जिला परिषद स्तर पर जारी यह रोस्टर खासा अहम माना जा रहा है, क्योंकि इन वार्डों से जिला स्तरीय राजनीतिक नेतृत्व उभरता है। कई बड़े दावेदारों के लिए यह सूची निर्णायक साबित होगी। पंचायत समिति अध्यक्ष पदों का आरक्षण भी तय जिला प्रशासन ने पंचायत समिति अध्यक्ष पदों के लिए भी आरक्षण जारी कर दिया है। यह अधिसूचना जिला राजनीति के लिहाज से सबसे अहम मानी जा रही है, क्योंकि ब्लॉक स्तर की सत्ता संरचना इसी से प्रभावित होगी।

जारी रोस्टर के अनुसार:

क्षेत्रआरक्षण
नाहनअनारक्षित
पांवटा साहिबअन्य पिछड़ा वर्ग महिला
शिलाईअनारक्षित
संगड़ाहअनुसूचित जाति
पच्छादमहिला
राजगढ़अनुसूचित जाति महिला
ददाहूअनुसूचित जाति महिला
कमरऊ (तिलोरधार)अनारक्षित


अध्यक्ष पदों के इस आरक्षण के बाद अब संबंधित ब्लॉकों में राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है। खासकर पांवटा साहिब, राजगढ़, ददाहू और संगड़ाह जैसे क्षेत्रों में अब नए दावेदारों की सक्रियता बढ़ना तय माना जा रहा है। कई जगह बदले समीकरण, नए चेहरे उभरने की संभावना जिले में जारी इस व्यापक रोस्टर का सीधा असर पंचायत चुनाव के दावेदारों पर पड़ेगा। जहां कुछ क्षेत्रों में पुराने दावेदारों की राह आसान हुई है, वहीं कई स्थानों पर आरक्षण बदलने से पूरी राजनीतिक बिसात बदल गई है। महिला और आरक्षित वर्गों के लिए सीटें बढ़ने से इस बार नए चेहरे, नया सामाजिक प्रतिनिधित्व और नई स्थानीय नेतृत्व संरचना देखने को मिल सकती है।

ग्रामीण क्षेत्रों में अब संभावित उम्मीदवारों ने पंचायत स्तर पर बैठकें, रणनीति और समर्थन जुटाने की कवायद भी तेज कर दी है। रोस्टर जारी होने के बाद अब लोगों की नजरें अगले चुनावी कार्यक्रम और नामांकन प्रक्रिया पर टिक गई हैं।
अंतिम अधिसूचनाओं में दर्ज विवरण के अनुसार यह आरक्षण हि.प्र. पंचायती राज अधिनियम 1994 तथा हि.प्र. पंचायती राज (निर्वाचन) नियम 1994 के प्रावधानों के तहत जारी किया गया है। इसकी पुष्टि उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा द्वारा जारी अधिसूचनाओं में की गई है।