अंडर-19 जूनियर राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए सिरमौर की टीम आज होगी रवाना
Himachalnow / नाहन
हमीरपुर में 3 से 5 अप्रैल तक आयोजित प्रतियोगिता में सिरमौर की लड़के और लड़कियों की टीमें भाग लेंगी। टीम के खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है और वे पूरी तैयारी के साथ प्रतियोगिता में उतरेंगे। जिला के खिलाड़ियों से इस बार बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।
नाहन
हमीरपुर में 3 से 5 अप्रैल तक आयोजित होने वाली अंडर-19 जूनियर राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए जिला सिरमौर की टीम वीरवार को रवाना होगी। प्रतियोगिता में लड़कों और लड़कियों दोनों वर्गों में सिरमौर की टीमें भाग लेंगी।
बास्केटबॉल एसोसिएशन के महासचिव राकेश चौहान ने बताया कि लड़कों के वर्ग में अनिरुद्ध, अंशुल, सूर्यांश, आदित्य, कृष्णा, अभय चौहान, अरनव, शिवम, नैतिक, नितिन और मुदित का चयन किया गया है। वहीं लड़कियों के वर्ग में प्रिया, अनु चौधरी, साक्षी, खुशी, संजना, नैंसी, रितु, तन्वी चौधरी, कृतिका, जसलीन, काव्य और वर्षा जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेंगी।

उन्होंने बताया कि टीम प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लक्ष्य के साथ भाग लेगी और खिलाड़ियों ने इसके लिए तैयारी भी पूरी कर ली है। जिला की खेल प्रतिभाओं से इस बार अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।जिला सिरमौर खेल अधिकारी रमा शर्मा, बास्केटबॉल एसोसिएशन के संजीव शर्मा, सचिन, दिग्विजय सिंह, हरनाम सिंह, सोम प्रभा, इकबाल तथा अन्य सदस्यों ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की आशा व्यक्त की है।