Loading...

Sirmour: चलती गाड़ी पर अचानक गिरा पहाड़ी से बड़ा पत्थर, हादसे में……

Ankita • 9 Jul 2023 • 1 Min Read

HNN/ पांवटा साहिब

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने जमकर अपना कहर बरपाया है। प्रदेश में भारी बारिश के साथ भूस्खलन का भी सिलसिला जारी है। प्रदेश में अभी तक 5 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि अभी तक प्रदेश में कितना नुकसान हुआ है इसका आकलन नहीं किया गया है।

वहीं एक ताजा मामला आज जिला सिरमौर के मारकंडा पुल के समीप का है, यहां एक चलती कार पर अचानक ही पहाड़ी से चट्टान का एक बड़ा हिस्सा आ गिरा। हादसे में चालक, एक बच्चा व महिला जख्मी हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया है।

इसके अलावा आज काला अंब-पांवटा साहिब-देहरादून हाईवे पर शंभूवाला के समय भी भूस्खलन की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, कुछ पर्यटक कार PB65AH-0767) में सवार होकर पांवटा साहिब से नाहन दोसड़का की तरफ आ रहे थे।

इस दौरान जैसे ही वह मारकंडा पुल के समीप पहुंचे तो पहाड़ी की तरफ से चट्टान का एक हिस्सा टूटकर गिर गया। हादसे में चालक सहित एक बच्चा व महिला घायल हुए हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।

घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। पांवटा साहिब की तरफ जा रहे नाहन के वार्ड नंबर 5 के आमिर खान ने तुरंत ही 108 को सूचना दी। साथ ही घायलों को फौरी मदद देने की भी कोशिश की गई है।