Loading...

Sirmour: पुलिस ने गांजे सहित गिरफ्तार की 26 वर्षीय महिला

Ankita • 5 Jul 2023 • 1 Min Read

HNN/ पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब के भाटांवाली गांव में पुलिस ने एक महिला से 346 ग्राम गांजे की खेप बरामद की है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पांवटा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक महिला अवैध नशीले पदार्थों के धंधे में संलिप्त है। ऐसे नशीले पदार्थ युवाओं को बेचे जा रहे हैं। लिहाजा पुलिस ने भाटांवाली निवासी अजुबी(26) पत्नी अजय समीप होटल रेड एप्पल के घर पर छापेमारी की।

आरोपी महिला के घर की तलाशी के दौरान बेड बाक्स के भीतर से 346 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इस पर पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने मामले की पुुष्टि की है।