SIS India Limited / धर्मशाला में 100 पदों पर भर्ती, सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के लिए साक्षात्कार शुरू
रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सिस इंडिया लिमिटेड हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों को भरने के लिए इंटरव्यू कार्यक्रम तय किया गया है। साक्षात्कार 13 से 17 अक्तूबर तक विभिन्न उप-रोजगार कार्यालयों में होंगे।
धर्मशाला :
क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी धर्मशाला अक्षय कुमार ने जानकारी दी कि सिस इंडिया लिमिटेड हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर पुरुषों के 100 पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास और आयु सीमा 19 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को 17,500 से 22,000 रुपये मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा।
साक्षात्कार की तारीखें और स्थान
इच्छुक अभ्यर्थी अपने दो पासपोर्ट साइज फोटो, रिहायशी प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र, बायोडाटा की प्रति और अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो) सहित सुबह 10:30 बजे निर्धारित स्थान पर उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
- 13 अक्तूबर 2025: उप-रोजगार कार्यालय लम्बागांव
- 14 अक्तूबर 2025: उप-रोजगार कार्यालय बैजनाथ
- 15 अक्तूबर 2025: उप-रोजगार कार्यालय पालमपुर
- 16 अक्तूबर 2025: उप-रोजगार कार्यालय फतेहपुर
- 17 अक्तूबर 2025: उप-रोजगार कार्यालय ज्वाली
महत्वपूर्ण जानकारी और संपर्क
अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 83518-90071 पर संपर्क किया जा सकता है। अधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थियों को साक्षात्कार से पूर्व https://eemis.hp.nic.in वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य रूप से करना होगा।