Loading...

सोलन जिला परिषद वार्ड आरक्षण अधिसूचना जारी

PRIYANKA THAKUR • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Himachalnow / सोलन

सोलन जिला परिषद के सभी वार्डों के आरक्षण की नई अधिसूचना जारी कर दी गई है, जिसमें महिला, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्गों के लिए विशेष आरक्षण का प्रावधान किया गया है। इस अधिसूचना के माध्यम से पंचायत चुनाव में सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है।

सोलन

अधिसूचना जारी
हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 89 और पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 28 के अनुसार उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने जिला परिषद के सभी वार्डों के आरक्षण की अधिसूचना जारी की है।

वार्डों के आरक्षण का विवरण
अधिसूचना के अनुसार दाड़ला, वार्ड नम्बर 1 अनारक्षित है, सूरजपुर, डुमैहार और वाकना वार्ड नम्बर 2, 3 और 4 महिला वर्ग के लिए आरक्षित हैं। धंगील, वार्ड नम्बर 5 अनुसूचित जाति के लिए, डांगरी और चेवा वार्ड नम्बर 6 और 7 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हैं। धर्मपुर, टकसाल और मन्धाला वार्ड नम्बर 8, 9 और 11 अनारक्षित हैं। दाड़वा, वार्ड नम्बर 10 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। खेड़ा, वार्ड नम्बर 12 अनुसूचित जनजाति महिला के लिए, रडयाली, दभोटा और लग वार्ड नम्बर 13, 14 अनारक्षित हैं। बवासनी और बगलैहड, वार्ड नम्बर 15 और 17 महिला और अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं।