Loading...

सोलन नगर निगम चुनावों को लेकर द्वितीय चरण का पूर्वाभ्यास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन2 • 1 Hour Ago • 1 Min Read

सोलन नगर निगम चुनाव-2026 के लिए नियुक्त अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए द्वितीय चरण का पूर्वाभ्यास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने पर बल दिया।

सोलन

निर्वाचन प्रक्रिया में प्रशिक्षण की भूमिका पर दिया जोर

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने कहा कि नगर निकाय निर्वाचन-2026 को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में पीठासीन अधिकारियों, सेक्टर अधिकारियों और पोलिंग अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। वह नगर निगम सोलन के 17 वार्डों के चुनावों के लिए आयोजित द्वितीय चरण के पूर्वाभ्यास प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

अधिकारियों से प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने का आग्रह

मनमोहन शर्मा ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को त्रुटिरहित ढंग से पूरा करने के लिए प्रशिक्षण आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों से आग्रह किया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में दी गई जानकारी और प्रक्रियाओं को ध्यानपूर्वक समझें तथा निर्वाचन कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सुनिश्चित करें।

ड्यूटी आवंटन से संबंधित निर्देश भी दिए

उपायुक्त ने कहा कि यदि किसी पीठासीन अधिकारी, सेक्टर अधिकारी या पोलिंग अधिकारी के रिश्तेदार संबंधित निर्वाचन में उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हों और उनकी ड्यूटी उसी वार्ड में लग जाती है, तो इसकी जानकारी तुरंत उच्च अधिकारियों को दी जाए ताकि समय रहते ड्यूटी में आवश्यक बदलाव किया जा सके। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए यह व्यवस्था आवश्यक है।

216 अधिकारियों और कर्मचारियों ने लिया भाग

प्रशासन के अनुसार नगर निगम सोलन के 17 वार्डों के लिए गठित 54 निर्वाचन दलों के कुल 216 अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी सोलन डॉ. पूनम बंसल, तहसीलदार निर्वाचन ऊषा चौहान, मास्टर ट्रेनर और अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Related Topics: